Monday, September 6, 2010

1.मशीनी अनुवाद का परिचय :- Introduction of Machine Translation

1.मशीनी अनुवाद का परिचय :- Introduction of Machine Translation
अनुवाद के कई प्रकार हैं जिनमें “मशीनी अनुवाद” भी अनुवाद का एक प्रकार है मशीनी अनुवाद में मानव का केवल सहायक के रुप में उपयोग किया जाता है और बाकी काम कंप्यूटर के माध्यम से पूर्ण किया जाता है। जिसे एक विशिष्ट कंप्यूटर प्रोग्राम के द्वारा संचालित किया जाता है। लेकिन अनुवाद केवल शब्दों का खेल नहीं है, अनुवाद के स्त्रोत पाठ में संस्कृति, भाव और संवेदनाओं का भी प्रभाव होता हैं। दो भाषाओं के शब्दों के उलटफेर में कंप्यूटर मानव बुद्धि से आगे निकल गया लेकिन जब बात संस्कृति, संवेदना और भावनाओं के भाषांतरण की आई तो कंप्यूटर पुन: मानव की शरण में आ गया। इस जटिलता को दूर करने में कंप्यूटर इस कदर फँसा हुआ है कि अब बिना मानव सहायता के कंप्यूटर से अनुवाद कर पाना मुश्किल हो रहा है। पूर्णत: सफल म.अनु. का निर्माण न होना ही इसका सबसे बड़ा उदाहरण है इस कार्य में मशीनी अनुवाद निर्माणकर्त्ताओं ने अभी हार नहीं मानी है। भारतीय अनुवाद यंत्र भी इन समस्याओं के बराबर शिकार होते हुए नजर आ रहे हैं। इसीलिए अनुवाद यंत्र निर्माण करने से पूर्व अनुवाद की समस्याओं के विषय में जान लेना आवश्यक हो जाता है। मशीनी अनुवाद की संकल्पना को व्यवस्थित रुप से देखने के लिए म.अनु. की परिभाषाओं को निम्न रुप से देख सकते हैं।
प्रो.सूरजभान सिंह के अनुसार मशीनी अनुवाद की सामान्य परिभाषा यह है कि “अनुवाद की ऐसी प्रक्रिया जिसमें कंप्यूटर प्रणाली(system) के जरिए एक भाषा से दूसरी भाषा में अपने आप अनुवाद हो, इस प्रक्रिया में अनुवाद की जाने वाली सामग्री(Text) को (Input)आगत शब्द के रुप में देते है। कंप्यूटर की भीतरी प्रणाली जिसमें दोनों भाषाओं के शब्दों, मुहावरो और व्याकरणिक नियमों का ज्ञान संचित रहता है, अपने आप उस सामग्री का दूसरी भाषा में अनुवाद करती है और कुछ ही क्षणों में निर्गत पाठ (output) के रुप में अनुदित सामग्री प्राप्त हो जाती है।”1
डॉ. दीपा गुप्ता के अनुसार म.अनु. की परिभाषा कुछ इस प्रकार है। मशीनी अनुवाद एक ऐसी प्रक्रिया है जो पाठ के इकाईयों को एक भाषा(स्रोत भाषा) से दूसरी भाषा(लक्ष भाषा) में कंप्यूटर के माध्यम से अनूदित करती है।“Machine Translation (MT) is the process of translating text units of one language (source language) into a second language (target language) by using computers.”2
उपर्युक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि अंशत: मानव सहायता के साथ (यंत्र) कंप्यूटर का उपयोग कर एक प्राकृतिक मानव भाषा का दूसरी प्राकृतिक मानव भाषा में अनुवाद करना ही मशीनी अनुवाद या यंत्रानुवाद है। इसी के आधार पर म.अनु. में मशीन की सहभागिता के आधार पर म.अनु. को तीन भागों में विभाजित किया गया हैं।
1) पूर्णत: मशीनी अनुवाद (Fully Machine Translation)
2) मानव साधित मशीनी अनुवाद (Human Aided Machine Translation)
3) मशीन साधित मानव अनुवाद (Machine Aided Human Translation)3
1.1 मशीनी अनुवाद की प्रक्रिया और संक्षिप्त इतिहास : -
विश्वभर के मशीनी अनुवाद के इतिहास पर विचार किया जाए तो मशीनी अनुवाद का इतिहास लगभग पचास वर्ष पुराना है। सबसे पहले “मशीनी अनुवाद यंत्र” निर्माण करने का प्रयास १९५६ में जार्ज टाऊन विश्वविद्यालय वाशिंगटन में शुरु हुआ था। जिस पर अल्पेक रिपोर्ट (ALPAC Report1966) के आने के बाद कुछ वर्ष म.अनु. पर हो रहा कार्य काफी धीमा हो गया था। १९८० के दशक के बाद पुन: म.अनु. का कार्य काफी तेज गति से आगे बढ़ा और आज यह स्थिति है कि विश्व में कई मशीनी अनुवाद यंत्र स्वस्थ रुप से अनुवाद कार्य कर रहें हैं। इस बीच कई अनुवाद यंत्र ऐसे भी रहे जो केवल अनुवाद यंत्र निर्माण के अभ्यास के तौर पर निर्माण किए गए थे। इनमें से कुछ म.अनु. यंत्र आज भी काम कर रहें हैं। मशीनी अनुवाद यंत्रों के कुछ नाम इस प्रकार हैं। “GAT, SYSTRAN, LOGOS, METEL, TAUM-METEO, EUROTRA, ATLAS-I, ALTAS-II, TAURUS, PIUOT, ALPA, LOGOS, CULT, TITUS, ARINC-78, METAL, MU, MT.S-NCST आदि।”4
भारत में मशीनी अनुवाद की प्रथम शुरुआत 1983 से मानी जाती है। जो दक्षिण भारत के तमिल विश्वविद्यालय में रशियन-तमिल TUMTS अनुवाद यंत्र के लिए शुरु हुआ। (In India research on MT began in 1983 at the Tamil University in South India. The TUMTS system is a small-scale 'direct translation' system specifically designed for Russian as SL and Tamil as TL and running on a small microcomputer.5) लेकिन इस यंत्र की क्षमता काफी कम थी। इस यंत्र का निर्गत पाठ(Output) भी अधिक उच्च स्तर का नहीं था। इसलिए भारत में मशीनी अनुवाद की विधिवत शुरुआत आई.आई.टी कानपुर में शुरु हुए “अक्षर भारती ग्रुप” के “आंग्लभारती मशीनी अनुवाद यंत्र” से मानी जाती है। इसके उपरांत आज भारत में कई मशीनी अनुवाद यंत्रों पर कार्य किया जा रहा हैं। जिसमें (मॅट)MAT, (अनुवादक)ANUVADAK, (मंत्रा)MANTRA, (शिव)SIVA, (मंत्र)MANTR, (अनुवाद-यन्त्र)ANUVADAYAN- TR (CIILM) (अंग्रेजी-हिंदी) (अनुसारका)ANUSARAKA (भारतीय भाषाओं के लिए), (शक्ति) Shakti (अंग्रेजी-मराठी, हिंदी, तेलगु के लिए) है। भारत सरकार ने भारतीय भाषाओं से भारतीय भाषाओं के लिए मशीनी अनुवाद यंत्र की एक नई महत्वपूर्ण योजना आरंभ की है। जिसमें “Indian Language to Indian Language Machine Translation system” निर्मित किए जा रहें हैं। जिसका विवरण टेबल १ में दिया गया है।
अनुवाद की प्रक्रिया अपने-आप में एक अति कठिन कार्य है। मशीनी अनुवाद की प्रक्रिया पर विचार किया जाए तो म.अनु. की प्रक्रिया मानव द्वारा किए गए अनुवाद(Human Translation) की प्रक्रिया के समान ही है। लेकिन म.अनु. की प्रक्रिया में मानव को केवल एक सहायक के रुप में ही कार्य करना पड़ता है। अनुवाद की प्रक्रिया में उसका कोई कार्य नहीं होता।
सीलिए म.अनु. की प्रक्रिया अधिक जटिल बन जाती है। जिसमें अनुवाद के शब्द चयन से लेकर वाक्य व्याकरणिक संरचना और अर्थ चयन का भी काम मशीन को ही करना पड़ता हैं। मशीन भावनाशून्य और सभ्यता-संस्कृति से अनभिज्ञ होने के कारण “मशीन अनुवाद” प्रक्रिया को सही रुप से अंजाम नहीं दे पाती है। इस प्रक्रिया में पाठ(Text) कई भाषा संसाधनों(LTs) से होकर जाता है। मशीनी अनुवाद की संपूर्ण प्रक्रिया संक्षिप्त रुप में निम्न से देख सकते है।
मशीनी अनुवाद की प्रक्रिया : - मशीनी अनुवाद के लिए सबसे प्रमुख कंप्यूटर में “अभिष्ट भाषिक संरचना का यह व्युत्पादन कंप्यूटर में केंद्रीय संसाधक इकाई के माध्यम से होता है। कंप्यूटर की इस केंद्रीय संसाधक इकाई में एक नियंत्रक इकाई, एक मुख्य स्मृति पटल और एक गणितीय इकाई होती है। जिसके आदेशों के आधार पर कंप्यूटर चलता है। मशीनी अनुवाद की प्रक्रिया भी इसी के आधार पर आगे बढ़ती है। सबसे पहले पाठ निवेशन का कार्य होता है। प्रत्येक मशीनी अनुवाद यंत्र की यह प्रक्रिया दो रुपों में होती है। १.लक्ष्य पाठ अनुवाद यंत्र में दिए गए बॉक्स में टाईप कर दिया जाता है। २.या लक्ष्य पाठ की फाईल को ब्राऊस करके। इस प्रक्रिया के उपरांत ही अनुवाद की प्रक्रिया आरंभ होती है।
सामान्यत: भारतीय मशीनी अनुवाद में अनुसारका मशीनी अनुवाद की प्रक्रिया निम्ना नुसार होती है। प्रथम 1.स्रोत भाषा पाठ(SOURCE LANGUAGE TEXT) 2.धातु(ROOT WORD) मशीन को दिए गए स्रोत पाठ के शब्दों में धातुओं को देखा जाता है। जिससे उचित अर्थ मिल सके। इसके उपरांत दिए गए पाठ में व्याकरणिक कार्य होता है जो सभी अनुवाद यंत्रों में समान नहीं मिलते। व्याकरणिक कार्य अधिकतर अनुवाद यंत्र निर्माण कर्ता ही निश्चित करते है कि मशीनी अनुवाद यंत्र किस व्याकरण के आधार पर कार्य करेगी। जैसे:- 3. वृक्ष संवादिता व्याकरण(POS TAG) इसके आधार से शब्दों को चिन्हित किया जाता है और आगे कार्य भी चलता है। 4.शब्द चिन्हक CHANKAR MARKING 5.पदसूत्र (PADSUTRA) इस प्रक्रिया में शब्दों को फिर से संघटित किया जाता है। 6.शब्द साधक प्रक्रिया (WORD GRUPING) 7.कथ्य विसंदिग्धिकरण (SENSE DISAMBIGUATION) विसंदिग्धिकरण की प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। जिससे पाठ में निर्माण होने वाली संदिग्धता दूर की जाती है। पाठ में कई जगह पूर्वसर्ग एवं परसर्ग लगने से कई समस्याएँ निर्माण होती है जिसका निराकरण इस प्रक्रिया के माध्यम से दूर किया जाता है। 8.पूर्वसर्ग गतिविधियाँ(PREPOSITION MOVEMENTS) इस प्रक्रिया में स्रोत पाठ का लक्ष्य पाठ में रुपांतरन करने के लिए शब्दकोश से लिए गए शब्दों का प्रजनन किया जाता है। 9.लक्ष्य भाषा पाठ प्रजनन (TARGET LANGUAGE GENERATION) कई जगह लक्ष्य भाषा पाठ के प्रजनन में कई समस्याएँ निर्माण होती है। शब्द कोश में शब्द का अर्थ या वाक्य पद नहीं मिल पाते हैं ऐसे समय में भाषा व्यवहार संग्रह की मदद ली जाती है। 10.भाषा व्यवहार संग्रह(CORPARA ) यह एक भाषिक साधन है जिसका कार्य पाठ में आए रुपों को विश्लेषित करना एवं रुप संरचना का विश्लेषण करना है । 11.रूपवैज्ञानिक विश्लेषण MORPHOLOGICAL ANYLISAR 12.विश्लेषक(PARASAR) दिए गए पाठ का निर्माण एवं पाठ को प्रदर्शित करने के लिए तैयार करने का काम करता है। जिसे हम आगत पाठ भी कहते है। 13.सर्जक(GENARATER) आगत पाठ मशीनी अनुवाद का सबसे अंतिम चरण होता है। जिसमें सभी व्याकरणिक, कोशिय, अल्गोरिथमिक एवं भाषिक संसाधनों की प्रक्रिया के अंत में जो पाठ निकल कर आता है उसे हम आगत पाठ कहते है। 14.निर्गत पाठ (Output) इस प्रकार मशीनी अनुवाद की सामान्य प्रक्रिया चलती रहती है। इन साधनों के अतिरिक्त अन्य कई साधन भी इस प्रक्रिया में छोटे स्तरों पर कार्य करते हैं। लेकिय यह कार्य भी महत्वपूर्ण होता है।
Graph No.16
(ref. by International Machine Translation )
म.अनु. के सभी साधनों (Tools) का शब्द संचयन(Lexical Data) से अति निकटतम संबंध होता है। जिसके माध्यम से किसी पाठ को स्रोत भाषा से लक्ष्य भाषा तक पहुँचाने में सहायता प्राप्त की जाती है। इस प्रक्रिया में होने वाली एक गलती संपूर्ण पाठ के अंतर्गत समस्या निर्माण करती है। ऐसी समस्याओं को मशीन स्वयं संशोधित नहीं कर पाती है। भारत में भी कई म.अनु. यंत्र बनाये जा रहें हैं जैसे- सी-डॅक नोएडा द्वारा “आँग्ल भारती-मॅट”, आई.आई.टी.हैदराबाद “अनुसारका”, सी-डॉक पुणे द्वारा “मंत्र”, आई.आई.टी.मुम्बई द्वारा “मात्रा”, इन्फ़ोसेट द्वारा “अनुवादक” आदि, परंतु इनमें से किसी में भी अनुवाद की शुद्धता की दर शत-प्रतिशत नहीं हैं, यह भी इसकी एक प्रमुख समस्या है।

On Machine Translation (In Indian context and Hindi Homonymys)

On Machine Translation (In Indian context and Hindi Homonymys)

आधुनिकीकरण के युग में भारतीय विद्वानों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए की भारत एक बहुभाषिक देश है। बहुभाषिकता की समस्या को अनुवाद के माध्यम से दूर किया गया लेकिन सूचना प्रौद्योगिकी(Information Technology) के युग में भाषा का मुकाबला मशीन से है। वर्तमान युग में वैश्विक स्तर पर मशीनी अनुवाद के क्षेत्र में कुछ प्रमुख समस्याओं को निम्न रुप से देख सकते हैं, जिनका निराकरण अभी नहीं हो पाया है। समान उच्चारण वाले भिन्नार्थक शब्द (Homonymy), वाक्यगत द्विअर्थकता(Syntactical Ambiguity), संदर्भ परक द्विअर्थकता(Referential Ambiguity), अस्पष्ट पद (Fuzzy), संकेत, कहावतें, मुहावरे(Metaphors and Symbols), विकसित नए शब्द(New Vocabulary Development) आदि। इन समस्याओं में Homonymy की समस्या एक प्रमुख समस्या है, जिसपर वैश्विक स्तर पर विचार किया जा रहा है। आवश्यकता है कि भारतीय भाषाओं में भी इस विषय पर अनुसंधान हो। “Homonym” शब्द ग्रीक के Homo + onyms शब्दों के पूर्वसर्ग और परसर्ग से बना है । जिसका हिंदी अर्थ “समान उच्चारण वाले भिन्नार्थक शब्द” है। छोटे बच्चे, सामान्य पाठक, श्रोता, मानव द्वारा किये जा रहे अनुवाद (Human Translation), आशु अनुवाद(interpretion), नई भाषा सीखते समय(Language Acquisition), और कृत्रिम बुद्धि निर्माण-कर्ता विशेषज्ञों (Artificial Intelligence specialists) को समान उच्चारण वाले भिन्नार्थक शब्दों (Homonymy) के कारण अर्थ के अस्पष्टता की समस्या उत्पन्न होती है। मानव अपनी कुशाग्र बुद्धि, पूर्व संदेशों की सहायता एवं शारीरिक गतिविधियों को देखते हुए संदेशों का अर्थ समझता है। यह प्रक्रिया पूर्ण रुप से मानव मस्तिष्क पर आधारित है, जो मानव मस्तिष्क में होने वाले विशिष्ट कोश, वैश्विक ज्ञान एवं भाषिक ज्ञान की सहायता से पूर्ण होती है। इस समस्या के निराकरण के लिए मशीन को मशीन की भाषा से अवगत कराया जाता है लेकिन यह भाषिक साधन अभी पूर्ण रुप से विकसित नहीं हुए हैं। मशीनी अनुवाद की इन समस्याओं में समान उच्चारण वाले शब्दों (Homonyms) की समस्या गंभीर रुप से सामने आई है। समान उच्चारण वाले शब्दों के निराकरण की समस्या विश्व के अधिकतम मशीनी अनुवाद यंत्रों में है। मशीनी अनुवाद में निर्माण होने वाली इस वैश्विक स्तर की समस्या पर हिंदी – मराठी मशीनी अनुवाद में यह पहला अनुसंधान है।
इस अनुसंधान के प्रथम अध्याय में मशीनी अनुवाद की समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई है। इसी के साथ मशीनी अनुवाद का संक्षिप्त इतिहास और प्राकृतिक भाषा संसाधन(एनएलपी) की भी चर्चा की गई है। भारतीय एवं पाश्चात्य भाषाओं के मशीनी अनुवाद यंत्रों से तुलना करने के उद्देश्य से मशीनी अनुवाद की समस्याओं को वैश्विक स्तर के म.अनु. की समस्याओं एवं भारतीय भाषाओं के म.अनु. की समस्याओं में विभाजित किया गया है।
द्वितीय अध्याय में अनुसंधान के प्रमुख विषय समान उच्चारण वाले भिन्नार्थक शब्द, समान उच्चारण वाले भिन्नार्थक शब्दों के प्रकार और समान उच्चारण वाले भिन्नार्थक शब्दों के सामान्य व्याकरणिक सूत्रों पर चर्चा की गई है। जिसमें Homonymy शब्दों के प्रकारों की समस्याओं को मानव द्वारा किये जाने वाले अनुवाद एवं मशीनी अनुवाद में किस प्रकार समस्याऐं उत्पन्न होती है, मनुष्य इन समस्याओं का किस प्रकार समाधान निकालता है। इस पर विचार किया गया है।
तृतीय अध्याय में समान उच्चारण वाले भिन्नार्थक शब्दों का विभाजन दो भागों में किया गया है। १. समान लिपि , समान उच्चारण , भिन्नार्थक शब्द और २. भिन्न लिपि, समान उच्चारण, भिन्नार्थक शब्द। विभाजीत शब्दों का हिंदी-मराठी शब्दों का संकलन किया गया है। संकलित शब्दों पर विस्तृत चर्चा कर हिंदी से मराठी में उचित अर्थों को स्पष्ट किया गया है। Homonymy शब्दों को व्याकरणिक कोटियों की सहायता से स्पष्ट किया गया है, जिससे शब्द का अर्थ स्पष्ट हो सके। यह पाठ हिंदी-मराठी मशीनी अनुवाद में प्राकृतिक भाषा संसाधन के भाषिक संसाधनों में समान उच्चारण वाले भिन्नार्थक शब्दों की अस्पष्टता को दूर करने के लिए भाषा संसाधन(Language Tool) निर्माण में लघु शब्दकोश के रुप में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
चतुर्थ अध्याय मुख्य रुप से ’कंम्प्यूटर भाषा प्रोग्रामिंग’ के लिए रखा गया है जिसमें अनेकार्थक शब्दों पर किये गये अनुसंधान की सहायता से मशीनी अनुवाद करते समय यह कार्य किस प्रकार सहायता करेगा इसकी प्रोग्रामिंग की गई है। जिसके निर्देशानुसार Homonymy शब्दों के विशिष्ट सहायक लघु शब्दकोश(Special Dicationary) की सहायता से मशीन कार्य करेगी। इसी के साथ कुछ व्याकरणिक नियमों की सहायता से भी कलन-विधि संपन्न की गई है।
अनुसंधान का अंतिम अध्याय अनुसंधान के उपयोग को स्पष्ट करता है। जिससे किया गया कार्य किसी भी प्रकार केवल सिद्धांतों तक ही सीमित न रह पाये। उपयोगिता को स्पष्ट करने के लिए हिंदी-मराठी शब्द-जाल एवं मशीनी अनुवाद में अनुसंधान का अधिक से अधिक किस प्रकार उपयोग होगा इस पर चर्चा की गई है। यह अनुसंधान कार्य पाँच अध्यायों में लिखा गया है जिसे अनुसंधान की आवश्यकता के अनुसार विभाजित किया गया है।
२००६ में भारत सरकार ने मशीनी अनुवाद के संबंध में काफी सकारात्मक रवैया अपनाते हुए भारत की अधिकतर प्रमुख भाषाओं में मशीनी अनुवाद यंत्र बनाने की परियोजना बनाई है। जिसके निर्माण से मशीनी अनुवाद जगत में वैश्विक स्तर पर एक नया इतिहास बन जायेगा लेकिन यह कार्य काफी कठिन है। भारतीय भाषाओं से भारतीय भाषाओं में मशीनी अनुवाद यंत्र निर्माण की यह परियोजना केवल मशीनी अनुवाद के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण अनुवाद क्षेत्र के लिए काफी सकारात्मक है। जिसका विवरण टेबल नंबर एक में देख सकते है।

Tabl. NO.11: Marathi-Hindi MT is one of the major language pair in this project.

Wednesday, June 23, 2010

Articel Published on Online Language Technology


Article Published on Online Language Technology

Link

http://www.hinditech.in/news_detail.php?Enews_Id=55&back=1

(समान उच्चारण (Homonymy) वाले शब्दों के संदर्भ में)

Friday, February 13, 2009

ebadat and // One poem on Raj Thakare // by ShaShikala Rai

इबादत
जो आदमी औरों से प्यार से बोले
भुला के भेद सभी दिल के राज भी खोले
उसी पे उस्के रहम की बरसतीं है बारिश
जो हंस के कष्ट सहे फिर भी कुछ नहीं बोले।
चलो भगवान को ऐसे भी मनाया जाये
किसी रोते हुये बच्चे को हंसाया जाये
जिनकी आखों से सच्चाई की चमक आती है
जिनके होंठों से मुहब्बत की दुआ आती है
ऐसे मणिहारों को सीने से लगाया जाये।
जमीर जिनके तआस्सुब ने ढांक रक्खे हैं
और खुदगर्जी के पर्दे भी चढ़ा रक्खे हैं
प्यार से उनके जमीरों को जगाया जाये।
जिस सियासत से गुलामी के अंधेरे आये
देश दर देश पे बरबादी के साये आये
उस सिआसत को मिल जुल के हटाया जाये।
(-अनाम एक पत्रिका से)
वही नहीं
शाम होने पर
पक्षी लौटते है
पर वही नहीं जो गये थे

रात होने पर फिर से जल उठती है
दीपशिखा
पर वहीं नहीं जो कल बुझ गयी थी

सूखी पड़ी नदी भर भर जाती है
किनारों को दुलराता है जल
पर वही नहीं जो
बादल बनकर उड़ गया था
हम भी लौटेंगे
प्रेम में कविता में घर में
जन्मान्तरों को पार कर पर वही नहीं
जो यहाँ से उठकर गये थे-
(कहीं नहीं वहीं – अशोक वाजपेयी)

सबसे सुंदर और भयानक बात यही थी
कि शब्द का अर्थ शब्द ही थे। या की है।

(कहीं नहीं वहीं – अशोक वाजपेयी)


One poem on Raj Thakare by ShaShikala Rai
शशिकला राय
राज ठाकरे के नाम प्रार्थना-पत्र

राज ठाकरे मुझे अनुमति दो
मैं खुल कर अपनी जान मुम्बई
के लिए रो सकूँ।
घुट-घुट कर रोयी हूँ
मयूर धर्मदेव और राहुल के लिए करकरे सालसकर कामटे के लिए
बहुत जोर से चीख कर रोना चाहती हूँ

मुम्बई छोड़ चुकी हूँ। राज ठाकरे।
क्या करँ मुम्बई मुझे छोड़ती हो नही?
मैं चाहती हूँ, मैं प्यार कर सकूँ
बनारस लखनू को
अली सरदार ज़ाफरी की तरह
महसूस करती हूँ, कितना कठिन है ख़ुद को बदलना
घायल मुम्बई फिर भी कितनी दिलकश लगती है।

भैया की सात वर्षीय लड़की का टूटा हाथ
तुम्हारी सलामी के लिए उठ रहा है
डरा हुआ बढ़ई
राज ठाकरे जीवेत शरद: शतम
का बोर्ड बना रहा है।
रिक्शे की सीट पर पड़ी लाबारिस लाश
तुम्हारे सजदे में लुढ़्क पड़ी है।
भाषा की रातके देवता तुम खुश क्यों नहीं होते ?
बिना किसी क्षोभ के तख़्तियों के अक्षर बदल गये हैं
धूमिल पागल है, देवता उसे माफ कर दो
और उसे छोड़ो भी
वह अपने किए की सजा पा ही गया
कहता था, भाषा को ठीक करो।
प्रभु भाषा को ठीक होने के कई अवसर आएँगे।

अपनी-अपनी गठ्री उठाए हम लौट जाएँगे
राज ठाकरे बहीं, जिसे तुम हमारा प्रान्त कहते हो
एक वायदा करो प्रभु मुम्बई की देह प्र
कोई खरोच नहीं लगने दोगे।
महाविद्यालयों में द्म तोड़ती मराठी को
फिर नयी सा~म्स दोगे।
विदर्भ के किसानों की मृत्यु का हिसाब लोगे
कौलांजी दुबारा नहीं घटने दोगे
मिल मजदूरों की जमीन प्र महल नहीं बनाओगे
मुम्बई को आतंकवादियों के कहर से बचाओगे।
मुम्बई को अपनी जान कहने का हम नहिं छीनोगे।
इस रिश्ते को अवैध नहीं मानोगे।
तुम्हारे आदेशानुसार प्रभु कोशिश होती
पतिब्रता की तरह केवल-केवल
बनारस को प्यार क्रुँ
उसी की उम्र के लिए करवा का व्रत रखूँ
मुम्बई की छवि भी फ़्रदय के भीतर न लाऊँ
पर इस व्यभिचारी मन का क्या करुँ प्रभु
जो मुम्बई से इश्क़ कर बैठा।
अपनी इसी जान को लम्बी उम्र चाहती हूँ
अपनी जान के लिए जान भी देना चाहती हूँ
मुम्बई के लिए हक अदा करने कि
मोहलत दो प्रभु
पिता जल्दी चले गये। एक ही भाई है
उसकी उम्र दान में दे दो प्रभु
ज़िदगि भर तुम्हारे दानी होने का यश गाऊँगी
मैं किसी राम, ख़ुदा, जीजस को नहीं जानती
एकमेव तुम्ही भगवान हो, हे करुणानिधान
द्या करो। द्या करो। द्या करो।

शशिकला राय
हिंदी विभाग, पुणे विश्वदिद्यालय
पुणे – ४११ ००७
मो. - ०९३२४९७४६५६

Thursday, February 12, 2009

हिंदी-युग्म वेब साईट पर प्रकाशित कविता एवं गज़ल

प्रिय मित्रों यह कविता हिंदी-युग्म वेब साईट पर प्रकाशित हैं।
जिसे मै अपने ब्लाग पर प्रकाशित कर रहा हूँ।



अभिमान है,
स्वाभिमान है,
हिंदी हमारा मान है ।

जान है,
जहान है,
हिंदी हमारी शान है ।

सुर, ताल है,
लय, भाव है,
हिंदी हमारा गान है ।

दिलों का उद्गार है,
भाषा का संसार है,
हिंदी जन-जन का आधार है ।

बोलियों की झंकार है,
भारत का शिंगार (शृंगार) है,
हिंदी संस्कृति का अवतार है ।

विचारों की खान है,
प्रेम का परिधान है,
हिंदी भाषाओं में महान है ।

बाग की बहार है,
राग में मल्हार है,
हिंदी हमारा प्यार है ।

देश की शान है,
देवों का वरदान है,
हिंदी से हिंदुस्तान है ।

==== कवि कुलवंत सिंह ======

भाषाओं में एक ये भाषा,
कहते जिसे हम हिंदी हैं।
इतिहास इसका सदियों पुराना,
माथे पर सजती बिंदी है।।

देश के आधे हिस्से में,
आज भी है ये बोली जाती।
पर "बूढ़ा" कह कर हिंदी को,
रह-रह नब्ज़ टटोली जाती।।

भारी जन समूह की प्रतिनिधि को,
न मिला राष्ट्रभाषा का सम्मान।
विदेशी पट्टी आँखों में बाँध,
करते रहे हैं हम अपमान।।

झूठी शान का पहन के हार
अंग्रेज़ी फ़ैशन से सब हैं ग्रस्त।
सब ज़ोर से "ए बी सी" सुनाते हैं,
पर "क ख ग" में होते हैं पस्त।।

अपनी ही भाषा बोलने से जब,
लोग कतराने लगते हैं।
विदेशी को सर बिठाया जाता है,
और हिंदी से शरमाने लगते हैं।।

तब स्वयं को उपेक्षित देखकर,
"हिंदी" कोने में दुबक जाती है।
अश्रु इतने बहते हैं कि,
आँखें सूखी पड़ जाती हैं।।

उन पथराई नज़रों से तब,
एक आवाज़ आती है।
अब शांत नहीं रहना है मैंने,
कहकर फ़ैसला सुनाती है।।

जब विदेशियों ने भी मुझको,
नम्रता से स्वीकारा है ,
तो अपने देशवासियों को मैंने,
स्वयं पर गर्व करना सिखलाना है।

हिंद देश के तुम वासी हो,
हिंदी से करो न परहेज।
ये तुम्हारी ही विरासत है,
विनती है, रखना सहेज।।

====== तपन शर्मा ======

आओ-आओ सुनो कहानी हिन्दी के उत्थान की
हिन्दी की जय बोलो हिन्दी बिन्दी हिन्दुस्तान की ।
हिन्दी को नमन--हिन्दी को नमन ।

सबकी भाषा अलग-अलग है, अलग अलग विस्तार है
भावों की सीमा के भीतर, अलग-अलग संसार है ।
सब भाषाओं के फूलों का, इक सालोना हार है ।
अलग-अलग वीणा है, लेकिन एक मधुर झंकार है ।
भाषाओं में ज्योति जली है, कवियों के बलिदान की ।
हिन्दी की जय बोलो हिन्दी भाषा हिन्दुस्तान की ।

हिन्दी की गौरव गाथा का नया निराला ढंग है ।
कहीं वीरता, कहीं भक्ति है, कहीं प्रेम का रंग है ।
कभी खनकती हैं तलवारें, बजता कहीं मृदंग है ।
कभी प्रेम की रस धारा में, डूबा सारा अंग है ।
वीर भक्ति रस की ये गंगा, यमुना है कायान की
हिन्दी की जय बोलो, हिन्दी भाषा हिन्दुस्तान की ---

सुनो चंद की हुँकारों को, जगनिक की ललकार को
सूरदास की गुँजारों को, तुलसी की मनुहार को
आडम्बर पर सन्त कबीरा की चुभती फटकार को
गिरिधर की दासी मीरा की, भावभरी रसधार को
हिन्दी की जय बोलो हिन्दी-बिन्दी हिन्दुस्तान की
हिन्दी को नमन--हिन्दी को नमन।

भारतेन्दु ने पौधा सींचा महावीर ने खड़ा किया
अगर गुप्त ने विकसाया तो जयशंकर ने बड़ा किया
पन्त निराला ने झंडे को मजबूती से खड़ा किया ।
और महादेवी ने झंडा दिशा-दिशा मे उड़ा दिया
गिरिधर की दासी मीरा के सुनी सरस उद्‌गारों को
देव बिहारी केशव की कविता है प्रेमाख्यान की
हिन्दी की ये काव्य कथा है हिन्दी के गुनगान की

हिन्दी की जय बोलो हिन्दी बिन्दी हिन्दुस्तान की
आओ-आओ सुनो कहानी हिन्दी के उत्थान की।

======== प्रो॰ नरेन्द्र पुरोहित ========




सारी बस्ती निगल गया है


सूरज हाथ से फिसल गया है
आज का दिन भी निकल गया है

तेरी सूरत अब भी वही है
मेरा चश्मा बदल गया है

ज़ेहन अभी मसरूफ़ है घर में
जिस्म कमाने निकल गया है

क्या सोचें कैसा था निशाना
तीर कमां से निकल गया है

जाने कैसी भूख थी उसकी
सारी बस्ती निगल गया है

हिन्दी और हिन्दी दिवस

प्रो.सी.बी. श्रीवास्तव "विदग्ध"
सी.६ , विद्युत मंडल कालोनी , रामपुर , जबलपुर

कहते सब हिन्दी है बिन्दी भारत के भाल की
सरल राष्ट्र भाषा है अपने भारत देश विशाल की
किन्तु खेद है अब तक दिखती नासमझी सरकार की
हिन्दी है आकांक्षी अब भी संवैधानिक अधिकार की !!

सिंहासन पर पदारूढ़ है पर फिर भी वनवास है
महारानी के राजमहल में दासी का वास है
हिन्दी रानी पर प्रशासनिक अंग्रेजी का राज है
हिन्दी के सिर जो चाहिये वह अंग्रेजी के ताज है

इससे नई पीढ़ी में दिखता अंग्रेजी का शोर है
शिक्षण का माध्यम बन बैठी अंग्रेजी सब ओर है
अंग्रेजी का अपने ढ़ंग का ऐसा हुआ पसारा है
बिन सोचे समझे लोगो ने सहज उसे स्वीकारा है

सरल नियम है शासन करता जिसका भी सम्मान है
हर समाज में स्वतः उसी का होने लगता मान है
ग्रामीणों की बोली तक में अब उसकी घुसपैठ है
बाजारों , व्यवहारों में, हर घर में, उसकी ऐठ है

हिन्दी वाक्यों में भी हावी अंग्रेजी के शब्द हैं
जबकि समानार्थी उन सबके हिन्दी में उपलब्ध हैं
गलत सलत बोली जाती अंग्रेजी झूठी शान से
जो बिगाड़ती है संस्कृति को भाषा के सम्मान को

साठ साल की आयु अपनी हिन्दी ने यूँ ही काटी है
हिन्दी दिवस मुझे तो लगता अब केवल परिपाटी है
कल स्वरूप होगा हिन्दी का प्रखर समझ में आता है
अंग्रेजी का भारत के बस दो ही प्रतिशत से नाता है

हिन्दी का विस्तार हो रहा भारी आज विदेशों में
जो बोली औ॔ समझी जाती सभी सही परिवेशों में
बढ़ती जाती रुचि दुनियाँ की हिन्दी के सम्मान में
किन्तु उचित व्यवहार न देखा जाता हिन्दुस्तान में

अच्छा हो शासन समाज समझे अपने व्यवहार को
ना समझी से नष्ट करे न भारतीय संस्कार को
हिन्दी निश्चित अपने ही बल आगे बढ़ती जायेगी
भारत भर की नहीं विश्व की शुभ बिन्दी बन जायेगी

Prof. C. B. Shrivastava "vidagdha"

Friday, January 9, 2009

आखरी ख़त

आखरी ख़त

मेरी जिंदगी की आखरी यह रात
गुरेज पा य रात ही
मेरी मेरी गुरेज पा हयात के सबाते पाकी एक गवाह है
रात तो गवाह है
मुझे खुदा की जुस्तजू न थी
मुझे हयाते जावेंदा की आरजू न थी
मुझे यकीन है कि आदमी कि मौत
उसकी जिंदगी कि इंतिहा का नाम है
मगर यहाँ जिंदगी मुझे बहुत अजीज है
कि जिंदगी सरर का रकस ही सही
मगर वह पल
अगर दबीज जुलामतोम का सीना चाक करके
सैले नूर बन गया
तो आदमी हयात का सुराग पा गया
वह खूं जो दार पर न बह सका
वह खूं रगों में खुश्क होके राऐगां गया*

गालिब :- आखिरे कार न पैदा अस्त के तन फरद
कफे खूने के बड़ा जीनत दारें नदही

अगर तेरे चुल्लू भर खून ने दार को रौनक न बख्शी तो
समाज लो कि यहाँ खून ज़ाया हुआ हुआ और जिस्म में
सूख गया |


BHAGAT SHINH KI CHUCINDA SHAYARI


की तेरे क़त्ल के बाद उसने ज़फा होना
कि उसके जोर पेशमा का पशेमा होना

हैफ एस चार गिरह कपड़े की क़िस्मत ग़ालिब
कोई मुझको यह तो समझा दो कि समझायेंगे क्या

यह न थी हमारी किस्मत जो विसाले यार होता
अगर और जीते रहते यही इन्तेज़ार होता

तेरे बादे पर जिऐं हम तो यह जान छूट जाना
कि खुशी से मर न जाते अगर ऐतबार होता

मैं शमां आखिर शब हूँ सुन सर गुज़श्त मेरी
फिर सुबह होने तक तो किस्सा ही मुख़्तसर है

अच्छा है दिल साथ रहे पाशबाने अक़्ल
लेकिन कभी – कभी इसे तन्हां भी छोड़ दे

न पूछ इकबाल का ठिकाना अभी वही कैफ़ियत है उस की
कहीं सरेराह गुज़र बैठा सितमकशे इन्तेज़ार होगा

औरौं का पयाम और मेरा पयाम और है
इश्क दर्दमन्दों का तरज़े कलाम और है

अक्ल क्या चीज़ है एक बाज़ेह का पाबन्दी है
दिल को मुद्दत हुई इस कैद से आज़ाद किया

नशा हो ” कराना तो सबको आता है
मज़ा तो जब है कि कुरतों का थाम ले साकी

कोई दम का मेहमां हूँ ऐ अहले महफ़िल
चरागे सहर हूँ बुझना चाहता हूँ।

बाद निभेगी तेरी हमसे क्योंकि एं वायज़
कि हम तो इसमें मोहब्बत को आम करते हैं
मैं उनकी महफ़िल-ए-इशारत से कांप जाता हूँ
जो घर को फूँक के दुनिया में नाम करते हैं।

आबी हवा में हरेगी ख़्याल की बिजली
यह मुश्ते ख़ाक है फ़ानी रहे न रहे


खुदा का आषिक तू है हजारों बन्दों में फिरते हैं मारे-मारे
मै उसका बन्दा बनूंगा जिसको खुदा के बन्दों से प्यार होगा

मैं चिराग हूँ जिसको फ़रोगेहस्ती में
करीब सुबह, रौशन क्या बुझा भी दिया

तुझे, शाखे-ए-गुल से तोडें जहेनशीब तेरे
तड़पते रह गए गुलज़ार में रक़ीब तेरे।

दहेर को देते हैं कोई दीदा-ए-गिरेबां हम
आखिरी बादल में एक गुजरे गुए तूफां हम

मैं ज़ुल्मते शब में ले के निकलूंगा अपने हद मान्दे कारवां को
शर व फ़ंशां होगी मेरी नफ़श मेरा शोला बार होगा

जो शाख-ए- नाज़ुक पे आशियाना बनेगा ना पाएदार होगा।

समय