Monday, June 16, 2008

Language problem in the context of Hindi love letter भाषा का प्रश्न प्रेमपत्रों के संदर्भ में

Language problem in the context of hindi love letter
भाषा का प्रश्न प्रेमपत्रों के संदर्भ में

प्रेम में आदमी एकदम सा अन्धा नहीं हो जाता। शुरु-शुरु में दृष्टि कमजोर हो जाती है। इसका प्रमाण यह है क जिस लड़की से वह प्रेम करता है, वह एकाएक बहुत सुन्दर लगने लगती है, ज़रुरत से कुछ ज़्यादा। इधर आँखों की रोशनी कम पढ़ने लगती है, उधर कन्या का चेहरा ज्यादा प्रकाशमय लगता है। इस सोचने की – सी हालत में जब वह जीवन का पहला प्रेमपत्र लिखता हैं, तब उससे पता लगता है कि प्रेमपत्र लिखना प्रेम करने से ज़्यादा कठिन काम है। साहित्य कर्म से पलायन नहीं बल्कि एक किस्म की कर्म में खुसपौठ है – इस बात का अहसास उसे पली बार होता है। फिर वह सफल हो या असफल, पर इतना समझ जाता है कि प्रेमपत्र लिखना अलग बात है और प्रेम करना दूसरी चीज़ है। इनका परस्पर कोई ताल्लुक नहीं। फूहद् प्रेमी बड़े अच्छे लेखक मिलेंगे और अच्छे प्रेमियों के लिए काला अक्षर भैंस बराबर हो सकता है। या न हो, तो भी क्या है ?
अब मुझे ही लो। लेखन – कला के निजी हितों के लिए इस्तेमाल करना तब मुझे ग़लत नहीं लगता था, जब मैं किसी के लिए प्रेमपत्र लिखता था। इस कार्य में मेरी सफलता कुछ रचनाएँ सुन्दर बन पड़ीं से अधिक नहीं रही और जैसा कि होता है, सुन्दर रचनाचों का कोई ख़ास असर नहीं हुआ। रचनाएँ सुन्दर होन से क्या होता है ? हम जिन्हें वे रचनाएँ भेजते है, उन्हें सौन्दर्य की पहचान तो हो ! वे यदि अस्वीकृति की स्लिप लगाकर भेज दें, तो व्यर्थ है सारी सुन्दरता।
मेरे साथ तो जो सलूक सम्पादकों ने मरी आरंभीक रचनाओं के मामले में किया, लगभग वही बेरुखी उन लड़कियों ने अपनाई, जिन्हें मेंने प्रेमपत्र लिखें। सम्पादकों को तोअ ख़ैर, मैं रचनाऎं भेजता रहा, क्योंकि इन मामलों में उम्र विशेष आदत नहीं होती, पर उन्हे कब तक भेजता, जो ड़ाक ग्रहण करते-करते प्रौढ़ होने लगीं या पाणिग्रहण कर चली गयीं।
शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम में प्रेमपत्र् लिखने की सोई एक्सरसाइज़ नहीं होती। ये पाठ्यक्रमेतर गतिविधियाँ हैं, जिन पर मार्क्स मिलते हैं, न प्रशंसा। हाईस्कूल के ज़माने में हमें पत्र लिखने की शिक्षा अवश्य दी गयी, जैसे यह कहा जाता कि अपने मित्र को पत्र लिखकर बताओ कि तुमने गर्मिंकी छुट्टियाँ कैसे बिताईं या अपने पताजी को पत्र लिखकर बताओ कि परिक्षा के पर्चे कैसे गये ?
पहला प्रेमपत्र लिखना बढ़ाई सिरपच्ची का काम निकला। जो भी सम्बोधन दिमाग़ में आये, उनमें अधिकांश घटिया लगे। हम साम्राज्यवाद, सामन्तवाद और छायावाद के खिलाफ़ रहे हैं, हम आखिर उस पिछद्ई शब्दावली को कैसे स्वीकार करते जो प्रेमपत्रों में लिखी जाती है। यह प्रश्न सचिबालय में हिन्दी में पत्र-व्यवहार की समस्या से कम महत्वपूर्ण नहीं है। मैं जानना चाहूँगा कि हमारी राष्ट्रभाषा प्रचार की संस्थाएँ इस दिशा में क्या कर रही हैं ? क्या वे नहीं जानती कि प्रेमपत्र राष्ट्रभाषा के प्रचार का श्रेष्ठ माध्यम हैं। ख़ासकर वे पत्र, जो हिन्दी – भाषी युवकों ने अहिन्दी-भाषी कन्याओं को लिखे हैं या वे उत्तर, जो अहिन्दी भाषी युवकों के प्रेम-निवेदन पर हिन्दीभाषी युवतियों ने दिये हैं। यदी हमें हिन्दी का प्रचार-प्रसार बढ़ाना है, तो प्रेमपत्रों के भी, व्याकरण और वर्तनी की भूलों में सुधार आदि की समस्या पर ध्यान देना होगा। हिन्दी विश्व स्तर की भाषा बनने जा रही है। कल हमारे युवक संसार के अन्य देशों की कन्याओं को हिन्दी में प्रेमपत्र लिखेंगे और यदि प्रेमपत्रों का असर न हुआ, लड़की शादी करने को राज़ी न हई, तो नाक़ तो राष्ट्रभाषा की कटेगी।
पहला प्रेमपत्र लिखते समय, पहली समस्या थी कन्या की स्थिति निश्चित करना की मरे जीवन में वह क्या है, क्यों है, होकर क्या करेगी, फ़िलहाल मामला कहाँ अटका है वग़ैरह। आख़िर उसकी स्पेसिंग करनी होती है कि हे मेरी नींद चुरानेवाली, सपनों में बिना पुछे आनेवाली, अर्थात् तय हो कि उम्र के पूरे नक्शे में वह खड़ी कहाँ है। उसे प्रतिष्ठित करना होता है। मुहल्ले की सुन्दर लड़की को शहर की सुन्दर लड़की कहना होता है। मैं तो उसे सब कुछ सम्बोधित करने को तैयार था क्योंकि अपना तो ग़ालिब के शब्दों में यूँ था कि ’खत लिखेंगे गर्चे मतलब कुछ न हो। हम तो आशिक हैं तुम्हारे नाम के।’ यह सोचकर कि जब प्रेमपत्र लिकने की शुभ प्रवृति आरम्भ ही कर हरे हैं, तो शुरु में किसी अनुभवि व्यक्ति से तकनीकी मार्ग-दर्शन मिल जाए, तो कोई हर्ज़ नहीं हमने एक बड़े भाई कस्म के मित्र, सलाहकार और दार्शनिक के सम्मुख अपनी समस्या रखी, जिन्होंने अपने जीवन में इतने प्रेमपत्र लिखे और लिखवाये थे कि मुहल्लों में बदनाम मगर पोस्ट ऑफ़िसवालों की नज़रों में सम्मान के पात्र थे।
वे मुझसे पूछने लगे कि लड़की का नाम क्या है ? मैंने कहा, “नाम तो नहीं बताऊँगा । नहीं तो क्या भरोसा तुम ही लिख मारो।“ वे बोले कि प्रेमपत्र तो नहीं कि जब गवर्नमेंट से लोन चाहिए, तभी अप्लाई करो।“ वे बोले कि बात ज़रा ब्लैक ऎंड ह्वाईट में आ रही है, इसलिए सोच-विचार लेना चाहिए। ऐसे कहा, “प्रेम अन्धा होता है, इस लिए सोच – विचार लेना चाहिए। मैंने कहा, प्रेम अन्धा होता है, यदि टटोलकर देख लें, तो हर्ज़ क्या है ? पड़्ता लेना ज़रुरी है। वे ओले, भाई, वे परिस्थितियाँ उत्पन्न करो, जिनमें लड़की क प्रेमपत्र भेजना ज़रुरी हो जाए।“ मैंने कहा, “जब तक प्रेमपत्र नहीं लिखूँगा, परिस्थिति का उत्पन्न होना कठिन है। अजी प्रेम अपने आप में एक परिस्थिति है, पत्र एक आन्तरिक मज़बूरी है।“
और वह फूटा। ’जो मैं ऎसा जानती, प्रीत करे दुख हाय’ और ’दो नैना मत खाईयो, पिया मलन का आस’ टाइप की पस्तियाँ मैंने उसी ज़माने में पहली बार पढ़ी। यदि प्रेम ठीक-ठिकाने का हो, तो कविता अपने ढंग से ज़रुर मदद करती है। उन प्रेमपत्रों की प्रति मैंने सँभाल कर नहीं रखी, क्योंकि नया-नया दफ़्तर खुला था, प्रेमपत्र रखने का रिवाज नहीं था। पर यदि आज होतीं तो समीक्षक और तटस्थ पाठक यह ध्यान देते कि उनमें उपमाओं का बाहुल्य, भाषाका प्रवाह, प्रसाद के साथ माधुर्य गुण का ऎसा सम्मिश्रण है, जो गहरे अध्यन से ताल्लुक रखता है।
वह लड़की भी क्या खूब लड़की थी। बंजर ज़मीन में गुलाब की तरह खिली थी। जब देखती थी, एक अज़ीब टाइप का खंज़र चल जाता था। ऐसे खंज़र आजकल प्राचीन शास्त्रों की प्रदर्शनी में नज़र आती हैं वैसी लड़कीयाँ भी आज होती होंगी, पर प्रेमपत्रों का स्तर, जो हिन्दी के विकास के साथ अज़ादी के इतने वर्षों बाद उठाना चाहिए था, नहीं उठ पाया। सम्बोधन और संवाद के स्तर पर वही पुराने घिसे-पिटे मुहावरे चले आ रहे हैं। खेद है, कमबख्त आजकल भी सुन्दर कन्या को चाँद ही कहते है। मुझे चाँद पुराने मुरब्बे की तरह लगता है, जो न खा सकें न पि सकें। या हो सकता है, मनुष्य के जीवन में सुन्दर कन्याओं की यही स्थिति हो।
अब अपना क़िस्सा पूरा हुवा। हुआ यह कि जिस सुन्दर लड़्की के लिए प्रेमपत्र लिखा था, उसके लिए अन यह प्रेमपत्र पाने का पहला अवसर था और उसी नौसिखिएपन में वह भूल कर गयी। वह माताजी को मिल गया। माताजी ने पिताजी को बताया, पिताजी ने इसे हमारे स्कूल के हेडमास्टर को बताया और हेडमास्टर ने मेरा सिर तोड़ने का निर्णय लिया।
उअनके द्वारा पिटनेवालों का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा है, उनमें एक नाम इनका अब मेरा है। उनके द्वारा पिटे हुए लड़के बाद में बड़े-बड़े पदों पर नियुक्त हुए। शायद हेडमास्टर ने इस होनहार बालक की भी प्रतिभा पहचान ली थी की यह पत, जो आज पालने में बैठा प्रेमपत्र लिख रहा है, कल बड़ा लेखक बनकर राष्ट्र के समस्त नर-नारियों को पढ़ने योग्य साहित्य का सृजन करेगा। अत: इसे पीटना जरुरी है। हडमास्टर महोदय ने मुझसे पूछा, मैंने कहा, “आत्मभिव्यंजना में लिए साहस पहली आवश्यकता है। फिर चाहे वह प्रेममपत्र हो, मन्त्री महोदय को
शिकायत करना हो , सम्पादक के नम पत्र या दीगर बिधा हो ।“ वे मेरे बयान की गम्भीरता को समझ नहीं पाये; और मैं कहता हूँ कि बस यहीं हमारी रष्ट्रभाषा पिछड़ी है। बिना साहस के हम चुनौती का सामना कैसे कर सकते हैं और जो दर्ज़ा इसे मिलना चहए, कैसे दिला सकते हैं ?
वह लड़की, जिससे मैंने पहला प्रेमपत्र लिखता, पता नहीं, आज कहाँ है ? पर जहाँ भी होगी, मुझे एक पत्रलेखक के रुप में कभी न बोली होगी। सोचिए, सुन्दरी, रानी, कोयल्, तितली आदि नानासम्बोधनों के अस्त्र-शस्त्रो से लैस, जैसा ज़ोरदार हमला मैने किया था, वैसा उसके पुज्य पतिदेव न भी कभी नहीं कहा गया।
उसकी किस्मत ज़ोरदार होगी, पर अपनी क़लम जरदार थी। वे लड़कियाँ, जिन्हें प्रेमपत्र लिखे वे, आज जाने कहाँ चली गयी। सिर्फ़ ज़ोरदार कलम शेष रहा गयी है, जिसे राष्ट्रभाषा की सेवा में अर्पित किये हूँ और जिस प्रकर लड़की चाहे न मिले,मगर मैंने प्रेमपत्र के लेखन का स्तर नहीं गरने दिया, उसी प्रकार मर लकिर की स्थितियों में अन्तर न आये, पर राष्ट्रभाषा का स्तर उठाये हुए हूँ, सो सामने है।

पुस्तक : - हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे
लेखक : - शरद जोशी

Saturday, May 17, 2008

हिंदी अनुवाद शिक्षण के लिए टाईम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक लेख (Education in Hindi translation/ job in Hindi)

हिंदी अनुवाद शिक्षण के लिए टाईम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक लेख
(Education in Hindi translation/ job in Hindi)

Forgive your friends, for they know not what they speak! In fact, Hindi is becoming a popular subject at the college level, even in prestigious campuses like Delhi University. You could either teach in school after doing your Bed or join the print or electronic media as a journalist, web content creator, announcer, newsreader, anchorperson or scriptwriter or travel guide.
The proliferation lf the media 100+TV channels and soon 300+FM stations-has spawned the need for youngsters who can communicate with style, ease and competence in Hindi (preferably bilingual).
If you have a way with words, you could also become a copywriter in an advertising agency, technical writer public relations executive or join the tourism industry. Mahatma Gandhi Antarrashtriy Hindi Vishwavidyalaya, Wardha (a Central University) offers a postgraduate diploma in cultural tourism management. Details are available on http://www.hindivishwa.org/.
An additional course in PR, journalism, advertising or mass communication would give you the necessary professional edge.
Familiarity with another language can open up avenues in translation amongst others. Several universities offer one-year diploma courses in translation for graduates.
Hindi translators are recruited by various government departments including the ministry of home affairs and ministry of external affairs.
In situation like the National book Trust, the Bharatiya Gyanpeeth, the Sahity Akademi, the sangeet-Natya Akademi, the Central Hindi Directorate, The National School of Drama and the Bureau of Translation also support talented and upcoming translators.
They are also required in foreign embassies, banks, print and electronic media, theatre, film industry, advertising and pr and travel agencies, MNCs, etc.

The typical eligibility required is a Masters degree in Hindi/English as the main subject.
There is also a large requirement for people who can do DTP work in Hindi. Knowledge of computers and good typing skills would be very helpful in this area. Domestic call centre’s, particularly in North, also require people with good spoken Hindi.
Hindi being our national language, there are several jobs at the clerical level and for typists and stenographers in banks and government offices.
You can also opt for teaching at the higher level there are a lot of universities and colleges perpetually short of faculty.
And if that’s not enough, there is a need for Hindi language teachers even in the US!
-Kokila Juneja


Sunday, April 27, 2008

भारतीय भाषाओं में कंप्यूटर का विकास


भारतीय भाषाओं में कंप्यूटरऔर विश्वजाल का विकास-विजय प्रभाकर कांबलेभारतीय भाषाओं में कंप्यूटर का विकासयूनेस्को की व्याख्या के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी एक शास्त्रीय, तकनीकी, प्रबंधकीय एवं अभियांत्रिकी शाखा है, जो सूचनाओं के तंत्र को विकसित करके उसका प्रयोग कंप्यूटर के माध्यम से करते हुए मानव और मशीन के बीच सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिवेश को सुदृढ़ और सबल बनाती है।सूचना प्रौद्योगिकी एक सरल तंत्र हैं जो तकनीकी उपकरणों के सहारे सूचनाओं का संकलन, प्रक्रिया एवं संप्रेषण करता है।भारत एक बहु भाषिक देश है। भारतीय संविधान में राजभाषा हिंदी सहित कुल 18 भाषाओं को स्थान प्राप्त हुआ है। भाषावार प्रांत रचना के फलस्वरूप विभिन्न प्रातों में अलग-अलग भाषाओं का प्रचलन बढ़ गया है। विभिन्न भारतीय भाषाओं के बीच हिंदी भाषा एक पुल हैं जिसके सहारे विभिन्न भारतीय भाषाओं में समन्वय निर्माण किया गया है। देश के अधिकांश भागों में धर्म, व्यापार, पर्यटन के क्षेत्र में हिंदी भाषा का समुचित प्रयोग किया जाता है।औद्योगिक क्रांति में मशीनों के सहारे उत्पादकता बढ़ी है और गुणवत्ता में एकरूपता आई है। 1947 में ट्रांज़िस्टर, 1971 में माइक्रोप्रोसेसर के विकास से कंप्यूटर का आकार छोटा और गणना शक्ति विशाल हो गई है। छोटे और अधिक शक्तिशाली कंप्यूटर के द्वारा व्यापार, शिक्षा, कार्यालय आदि अनेक क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हुआ है। कंप्यूटर में हिंदी प्रयोग की बढ़ती संभावनाओं को ध्यान में रखकर इलेक्ट्रानिकी विभाग ने "भारतीय भाषाओं के लिए टेक्नॉलॉजी विकास नामक परियोजना के अंतर्गत कई प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। संघ की राजभाषा नीति के अनुसार हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी अर्ध सरकारी, सरकारी उद्यमों में हिंदी भाषा का प्रयोग अनिवार्य किया गया है।किसी भी प्रजातंत्र में सरकारी अथवा निजी संघठन में जन भाषा का सम्मान करना फलप्रद होता है। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए सूचनाओं का माध्यम जनभाषा होना ज़रूरी है।इंटर नेट प्रणाली के महाशक्तिशाली तंत्र में भाषा का अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेज़ी, मंडारिन, फ्रांसीसी, जापानी, अरबी, स्पेनिश आदि भाषाएँ कंप्यूटर क्षेत्र में काफ़ी आगे बढ़ गई है साथ ही इनका प्रयोग भी। दुर्भाग्य से भारत में कंप्यूटर पर भारतीय भाषाओं का प्रचार-प्रसार बहुत धीमी गति से हुआ है। आज हम दूरदर्शन पर जापानी या चीनी शेअर बाज़ार का दृश्य देखते हैं तब यह मालूम होता है कि वहाँ के सभी बोर्ड, सूचनाएँ जापानी या चीनी भाषा में प्रदर्शित होते हैं। हमारे देश में शेअर बाज़ार का दृश्य कुछ अलग होता है। आम भारतीय निवेशक अपनी पूँजी भारतीय अथवा विदेशी कंपनियों के शेअरों में केवल अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध प्रपत्र में ही प्रस्तुत करने के लिए विवश है। भाषाओं की इस असुविधा को हटाना ज़रूरी है। आर्थिक उदारीकरण के तहत भारत के बाज़ार विदेशी कंपनियों के लिए खुले किए जा रहे हैं। विदेशी कंपनियाँ भारतीय उपभोक्ताओं को आकर्षित करने हेतु भारतीय भाषाओं का बखूबी से प्रयोग कर रही हैं।सूचना प्रौद्योगिकी के तहत मशीनी अनुवाद एवं लिप्यंतरण सहज एवं सरल हो गया है। सी-डैक पुणे ने सरकारी कार्यालयों के लिए अंग्रेज़ी-हिंदी में पारस्पारिक कार्यालयीन सामग्री का अनुवाद (निविदा सूचना, स्थानांतरण आदेश, गज़ट परिपत्र आदि) करने हेतु मशीन असिस्टेड ट्रांसलेशन "मंत्रा" पॅकेज विकसित किया है। हिंदी भाषा में वैबपेज विकसित करने हेतु "प्लग इन" ( Plug in ) पॅकेज तैयार किया है जिससे कोई भी व्यक्ति/संस्था अपना वैबपेज हिंदी में प्रकाशित कर सकता है।अब वर्तमान स्थिति में वैबसाइट पर हिंदी इलेक्ट्रॉनिक शब्दकोष उपलब्ध है। इसी तरह अंग्रेज़ी तथा भारतीय भाषाओं में पारस्पारिक अनुवाद प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध है। कन्नड हिंदी के बीच "अनुसारक" सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद सॉफ्टवेयर का विकास आई.आई.टी. कानपुर तथा हैदराबाद विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। अंग्रेज़ी हिंदी अनुवाद हेतु एम.सी.एस.टी. में समाचारपत्रों एवं कहानियों के लिए तथा सी-डैक पुणे में प्रशासनिक सामग्री के लिए विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किए गए हैं। सी-डैक पुणे द्वारा निर्मित लीप-ऑफ़िस सॉफ्टवेयर में अंग्रेज़ी हिंदी शब्दकोष, अनुवाद, समानार्थी शब्दकोष, हिंदी में ई-मेल आदि अंग्रेज़ी भाषा के समकक्ष सभी सुविधाओं को प्रस्तुत किया गया है।कंप्यूटर एवं इंटरनेट के सहारे शिक्षा का प्रसार तीव्र गति से होने की संभावना बढ़ गई हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा के अभाव स्वरूप कई बच्चे स्कूल नहीं जा सकते। हर गाँव में पाठशाला का प्रबंध सरकार द्वारा किया जाता है लेकिन प्रशिक्षित शिक्षक एवं साधन सामग्री के अभाव फलस्वरूप शिक्षा का प्रसार बहुत धीमी गति से हो रहा है। आने वाले दिनों में हर स्कूल, महाविद्यालय में कंप्यूटर एवं इंटरनेट सेवा अनिवार्य हो जाएगी। एन.आय.सी पुणे ने वारणानगर गोकुल दूध डेअरी परिसर हेतु कंप्यूटर पर मराठी भाषा को स्थापित किया है। इसके द्वारा ग्रामीण किसान व छात्र अपनी भाषा में कंप्यूटर के सहारे दैनंदिन कामकाज करने में सक्षम हो गए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी में हिंदी भाषा का प्रचलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट, याहू, रेडिफ आदि विदेशी कंपनियों ने अपनी वैबसाइट पर हिंदी भाषा को स्थान दिया है। बी.बी.सी. ने भी पंजाबी, बंगाली के साथ-साथ हिंदी में वैबसाइट विकसित की है। सूचना प्रौद्योगिकी में ई-कॉमर्स, ई-गवर्नस क्षेत्र में हिंदी का विकास धीरे-धीरे हो रहा है। भारत सरकार के नेशनल सेंटर फार सॉफ्टवेअर टेक्नॉलॉजी ( NCST) ने सभी भारतीय भाषाओं की लिपि को कंप्यूटर पर स्थापित करने हेतु विशेष अभियान चलाया है। अमेरिकन माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने एन.सी.एस.टी के साथ एक संयुक्त योजना के तहत विश्व प्रसिद्ध विंडोज़ प्रणाली पर भारतीय भाषाओं को विकसित करने का कार्य शुरू किया है। एम.एस.ऑफ़िस सॉफ्टवेअर-2000 के दक्षिण एशियाई संस्करण में अब तमिल और देवनागरी लिपि को स्थापित किया गया है। भारत की आम जनता भारतीय भाषाओं में तथा दृश्य चित्र और स्पर्श के सहारे कंप्यूटर का प्रयोग सभी क्षेत्रों में कर सकेगी।सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने खार घर (नई मुंबई) स्थित छ: एकड़ भूमि में पच्चीस करोड़ राशि की लागत से भारतीय भाषाओं के सॉफ्टवेअर विकसित करने हेतु कार्य शुरू किया है। सी-डैक ने इंडबाज़ार डॉट कॉम ( Indbazaar.com) के सहयोग से हिंदी भाषा सीखने हेतु "लीला" नामक वैबसाइट उपलब्ध करवाई है। इस वैबसाइट के सहारे भारतीय भाषाओं की पढ़ाई ऑनलाइन मुफ़्त प्रदान की जा रही है। संस्कृत भाषा का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व ध्यान में रखते हुए सी-डैक ने चारों वेद एवं अन्य पौराणिक ग्रंथों को व्यास नामक वैबसाइट पर प्रकाशित किया है। रेडिफ, भारत मेल, जिस्ट मेल, अपना मेल, वी.एस.एन.एल., वैब दुनिया, जागरण आदि अनेक भारतीय एवं विदेशी साईट पर भी ई-मेल में हिंदी की सुविधा बहाल की गई है। सूचना प्रौद्योगिकी के आधुनिक उपकरणों का प्रसार आम जनता तक पहुँचाने हेतु सिम कंप्यूटर जैसे सस्ते उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु सरकार प्रयत्नशील है।विज्ञान का अंतिम लक्ष्य साधारण ग़रीब व्यक्ति के आर्थिक सामाजिक विकास में सहायता करना है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय युवकों ने अपनी प्रतिभा एवं अंग्रेज़ी भाषा पर प्रभुत्व के कारण अमेरिका के सिलीकॉन वैली में कार्यरत माइक्रोसॉफ्ट, पैंटियम, इंटेल आदि कंप्यूटर क्षेत्र में 50 प्रतिशत भागीदारी दर्ज़ है। विदेशी कंपनियों के सीमित लक्ष को ध्यान में रखते हुए भारतीय युवक कुछ कालावधि के लिए अनुबंध करके विदेश में चले जाते हैं। लेकिन बदली आर्थिक स्थिति में विदेशी कंपनियाँ भारतीय युवकों को अनुबंध भंग करके लौटा रहे हैं। विदेश में प्रशिक्षित कंप्यूटर इंजीनियर को आकर्षित करके भारतीय भाषाओं को सूचना प्रौद्योगिकी में विकसित करना चाहिए।भारत में नव-निर्मित सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह जान लिया है कि देश में डिजिटल विभाजन बढ़ गया है। इंटरनेट का प्रयोग कुछ सीमित अंग्रेज़ी जानने वाले अमीर लोगों तक सीमित है। ग्रामीण क्षेत्र में दूरसंचार नेटवर्क विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इंटरनेट विकास हेतु दूरसंचार क्षेत्र को आधार बनाया गया है। नेशनल इंटरनेट बैकबोन (राष्ट्रीय इंटरनेट ढाँचा) विकसित करने में दूरसंचार की अहम भूमिका होगी। विदेश की तुलना में भारत में दूरसंचार घनता प्रति व्यक्ति दो या तीन है जबकि चीनी, जापान आदि एशियन देशों में यह प्रतिशत 15-20 तक है।भारत सरकार की नीति के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र का राजस्व रिकार्ड भारतीय भाषा में विकसित किया जा रहा है। लैंड रिकार्ड नामक महत्वाकांक्षी योजना में हिंदी भाषा का प्रयोग बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत का साधारण पटवारी लैंड रिकार्ड हिंदी में कंप्यूटर पर तुरंत प्रस्तुत करेगा।कंप्यूटर की सहायता से विश्वविद्यालय, स्कूल में शिक्षा का प्रसार बढ़ाया जा सकता है। आज अमेरिका में एम.आई.टी. संस्था ने अपने सभी पाठ्यक्रम इंटरनेट पर मुफ़्त प्रस्तुत किए हैं। डिप्लोमा से लेकर पी-एच.डी, डी-लिट तक सभी पाठ्यक्रम विश्व के किसी भी कोने में बैठकर इंटरनेट द्वारा हासिल किए जा सकते हैं।स्कूली स्तर पर हिंदी भाषा का पाठ्यक्रम प्रयोजन मूलक बनवाकर विज्ञान, गणित, वाणिज्य आदि विषयों के साथ तालमेल बैठाया जाए तथा यह सामग्री इंटरनेट पर जोड़ी जाए जिससे छात्र हिंदी पाठों को रुचि से पढ़े तथा हिंदी को व्यवहार में लाए। आंतरिक प्रतिभा का विकास करने हेतु विचार अभिव्यक्ति का माध्यम मातृभाषा में होना ज़रूरी है।इंजीनियरिंग, मेडिकल और प्रबंधन में स्नातक स्तर पर हिंदी भाषा में जनसंपर्क प्रोजेक्ट अनिवार्य हो जिससे वे लोकभाषा हिंदी में सूचना संग्रह कर सकें।समाजोपयोगी कार्यक्रमों को आम लोगों को समझाने में समर्थ हो सकें। विचारणीय है कि यदि हमारे इंजीनियर, डॉक्टर, प्रबंधक उपयुक्त टेक्नॉलॉजी और तकनीक को जनसामान्य को जितने प्रभावी ढंग और आसानी से समझा सकेंगे देश की उन्नति तेज़ हो जाएगी। देश की प्रगति और लोकभाषा में संप्रेषण समता के बीच सीधा संबंध है।भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नीति निर्धारण में हिंदी भाषा को समुचित स्थान प्राप्त होना चाहिए। भारत सरकार के कई मंत्रालयों एवं विभागों की साईट पर डायनैमिक हिंदी फॉन्टस् के अभाव स्वरूप साईट पढ़ने में दिक्कतें आ जाती है। हर बार अलग-अलग फांट डाउन लोड करना और उसे पढ़ना असुविधा जनक महसूस होता है। सभी सरकारी वैबसाइट द्विभाषी (हिंदी-अंग्रेज़ी) होनी चाहिए लेकिन इस दिशा में बहुत कम प्रयास किए जा रहे हैं। अंग्रेज़ी वैबसाइट की तुलना में संबंधित हिंदी वैबसाइट बहुत संक्षिप्त एवं अनाकर्षक होती है। राजभाषा नियम के अनुसार सभी बैबसाइट हिंदी में तैयार करना अनिवार्य है।इंटरनेट सेवा के अंतर्गत ई-मेल, चॅटिंग, वाइस मेल, ई-ग्रीटिंग आदि बहुपयोगी क्षेत्र में हिंदी भाषा का विकास एवं संप्रेषण की संभावनाएँ अधिक है। स्पीच रिकग्नीशन ( Speech Recognition) यह एक ध्वनि आधारित कंप्यूटर सॉफ्टवेअर है। वर्तमान स्थिति में यह पैकेज अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है। सी-डैक यह सुविधा हिंदी में उपलब्ध करवाने हेतु अनुसंधान कर रही है। स्पीच रिकग्नीशन के सहारे अनपढ़ व्यक्ति भी कंप्यूटर के सामने बैठकर अपने विचार, शिकायत, सुझाव आदि बोलकर अपनी भाषा में संबंधित कंप्यूटर पर लिपिबद्ध कर सकता है। कंप्यूटर पर हिंदी भाषा ध्वनि, चित्र, एनीमिशन के सहारे विकसित की जा रही है।विश्वजाल पर में हिंदी और भारतीय भाषाओं का प्रसारसूचना प्राद्यौगिकी के बदलते परिवेश में हिंदी भाषा ने अपना स्थान धीरे-धीरे प्राप्त कर लिया है। आज हमारी मानसिकता में बदलाव लाने की ज़रूरत है। आधुनिकीकरण के दौर में भाषा भी अपना स्थान ग्रहण कर लेती है। हिंदी की उपादेयता पर कोई भी प्रश्न चिह्न लगा नहीं सकता। लेकिन संकुचित स्वार्थ के कारण भारतीय भाषाओं को नकारना हमारी मानसिक गुलामी की निशानी है।आज भले ही चीन, जापान, रूस, जर्मनी, अरब आदि अंग्रेज़ीतर देशों ने अपनी भाषा में विकास किया हो, लेकिन भारत में अगर राजभाषा, संपर्क भाषा, लोकभाषा को हम विकसित नहीं कर पाए तो यह हमारी हार होगी। जिस देश के नवयुवकों ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रणाली को विकसित किया है, उसी देश की जनता को विदेश की और मुँह ताकना पड़ता है। इस स्थिति में बदलाव लाने की ज़रूरत है। भाषा का संबंध जिस तरह मन, बुद्धि से होता है, उसी तरह उसका संबंध हर व्यक्ति के रोजी रोटी तथा पारिवारिक विकास से भी जुड़ा होता है। इसलिए सूचना प्रौद्योगिकी के नए तंत्र को समझ लेना चाहिए। विश्वस्तर के कई सॉफ्टवेयरों में अभी तक हिंदी का समावेश नहीं किया गया है।निम्नलिखित इंटरनेट साइट पर हिंदी सहित प्रमुख भारतीय भाषाओं के लिए उपयुक्त संपर्क सूत्र, ई-मेल, सॉफ्टवेयर आदि जानकारी उपलब्ध है।1. www.rajbhasha.nic.inराजभाषा विभाग, गृहमंत्रालय, भारत सरकार की इस साइट पर राजभाषा हिंदी संबंधित नियम, अधिनियम, वार्षिक कार्यक्रम, तिमाही, अर्धवार्षिक, वार्षिक, विवरण हिंदी सीखने के लिए लिला-प्रबोध, प्रवीण, प्राज्ञ पॅकेज आदि महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। इस साइट पर उपलब्ध जानकारी सभी सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों, उद्यमों के लिए उपयुक्त हैं।2• www.rajabhasha.comइस साइट पर राजभाषा हिंदी संबंधित नियम, साहित्य, व्याकरण, शब्दकोश, पत्रकारिता, तकनिकी सेवा, हिंदी संसार, पूजा-अर्चना, हिंदी सीखें आदि संपर्क सूत्र उपलब्ध है।3• www.indianlanguages.comइस साइट पर हिंदी सहित सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं के लिए साहित्य, समाचार-पत्र, ई-मेल, सर्च-इंजन आदि महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है।4• www.tdil.mit.gov.inसूचना पौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने भारतीय भाषाओं के लिए प्रौद्योगिकी विकास (Technology Devalopment For Indian Languages) नामक इस साइट पर राजभाषा हिंदी विकास संबंधित तकनीकी जानकारी, साफ्टवेयर अनुसंधान रत संघटनों की जानकारी, भारत सरकार की योजना-भाषा-2010 आदि उपलब्ध है। इस साइट की इलेक्ट्रॉनिक पत्रिका 'विश्व भारत' अत्यंत उपयोगी है। इस साइट पर ऑनलाईन अनुवाद सेवा "आंग्ल भारती" जो आई.आई.टी. कानपुर ने प्रदान की है। भारतीय भाषाओं के लिए उपयुक्त तकनीकी जानकारी उपलब्ध है।5• www.cdacindia.comसूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने भारतीय भाषाओं के लिए इस साइट पर सॉफ्टवेयर, तकनीकी विकास संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। हिंदी, मराठी, संस्कृत और कोकणी भाषाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।6• www.dictionary.comइस साइट पर विश्व की प्रमुख भाषाओं के शब्दकोश, अनुवाद, समानार्थी शब्दकोश, वैब डिरेक्टरी, वायरलेस मोबाइल शब्दकोश तथा व्याकरण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है।7. भारतीय वैब सर्च इंजन :www. searchindia.comwww.jadoo.comwww. khoj.comwww.iloveindia.comwww. 123india.comwww.samilan.comwww.samachar.comwww.search.asiaco.comwww.rekha.comwww.sholay.comwww.locateindia.comwww.mapsofindia.comwww.webdunia.comwww.netjal.comwww.indiatimes.com8• www.rosettastone.coइस साइट पर हिंदी सहित विश्व की सभी भाषाओं को सीखने के लिए इलेक्ट्रानिक सुविधाएँ उपलब्ध है। विश्व की 80 भाषाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने हेतु पर्यटकों के लिए Gold Partner V6 नामक उपलब्ध है।9• www.wordanywhere.comइस साइट पर किसी भी अंग्रेज़ी शब्द का हिंदी समानार्थी शब्द तथा किसी हिंदी शब्द का अंग्रेज़ी समानार्थी शब्द प्राप्त किया जा सकता है।10. हिंदी में ई-मेल की सुविधाएं :www.epatr.comwww.mailjol.comwww.langoo.comwww.cdacindia.comwww.bharatmail.comwww.rediffmail.comwww.webdunia.comwww.danikragran.comwww.rajbhasha.nic.in11• www.bharatdarshan.co.nzन्यूजीलैंड में बसे मूल भारतीय लोगों ने इस साइट पर हिंदी साहित्य, कविताएँ, लघुकथाएँ, व्याकरण आदि सामग्री प्रस्तुत की है।12• www.boloji.orgपारिवारिक रंगारंग पत्रिका जिसमें हिंदी साहित्य, कला, संस्कृति आदि संबंधित संकलन उपलब्ध है।13• www.unl.ias.unu.eduटोकिया विश्व विद्यालय द्वारा विकसित इस साइट पर हिंदी सहित विश्व की 15 भाषाओं के विकास के लिए अनुसंधान कार्य जारी है। इस योजना का नाम Universal Net Working Languages रखा है, जिसमें सभी शब्दकोश तथा अनुवाद कार्य के सहारे विश्व शांति एवं एकता स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। विश्व की प्रमुख 15 भाषाओं में हिंदी को कंप्यूटर में विकसित किया जा रहा है।14• www.hindinet.comइस साइट पर हिंदी भाषा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, संपर्क सूत्र उपलब्ध है। हिंदी पाठकों, भाषा शास्त्री तथा छात्रों के लिए अत्यंत उपयुक्त साईट।15• www.microsoft.com/india/hindi2000विश्व प्रसिद्ध माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने हिंदी भाषा के लिए एम एस ऑफ़िस-2000 पॅकेज विकसित किया है। माइक्रोसॉफ्ट के अन्य उत्पादों में हिंदी को शामिल किया गया है।16• www.cstt.nic.inवैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार द्वारा विकसित इस साइट पर प्रशासनिक शब्दकोश सहित अनेक विषयों के तकनीकी शब्दकोश प्रस्तुत किए गए हैं। हिंदी,अंग्रेज़ी के लिए उपलब्धि शब्द-कोश कार्यालयों के लिए काफ़ी उपयोगी है।17• www.ciil.orgकेंद्रिय भारतीय भाषा संस्थान, भारत सरकार ने सभी भारतीय भाषाओं के विकास के लिए इस साइट का निर्माण किया है। सभी भारतीय भाषाओं में पारस्पारिक आदान-प्रदान के लिए यह संस्थान विशेष कार्य कर रहा है।18• www.gadnet.comइस साइट पर हिंदी भाषा का इतिहास, हिंदी की कविताएँ, गीत आदि साहित्य उपलब्ध है।19• www.nidatrans.comइस साइट पर हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगु भाषाओं के लिए अनुवाद, डीटीपी आदि सेवा उपलब्ध है।20• www.shamema.comइस साइट पर हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू, पख्तु, पाश्तो भाषाओं के लिए समानार्थी शब्द प्राप्त किया जा सकते हैं।21• www.hindibhasha.comइस साइट पर हिंदी भाषा के लिए उपयुक्त जानकारी उपलब्ध है।
प्रस्तुतकर्ता - विजय प्रभाकर कांबले

मशीनी अनुवाद अँग्रेजी-हिंदी मशीनी (अनुवाद-विजय प्रभाकर कांबले)

अँग्रेजी-हिंदी मशीनी अनुवाद
सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेज़ी से परिवर्तन हो रहे हैं। कंप्यूटरीकरण के इस दौर में भाषा भी पीछे नहीं रह सकती। हिंदी भाषा ने भी कंप्यूटरीकरण के क्षेत्र में अपना स्थान ग्रहण किया है। आज हिंदी में कार्य करने के लिए अनेक सॉफ्टवेअर बाज़ार में उपलब्ध हैं। मशीनी अनुवाद क्षेत्र में अनेक शास्त्रज्ञ तथा भाषा विद्वान अनेक सालों से अनुसंधान कर रहे थे। अब भारतीय कंप्यूटर तंत्रज्ञों ने अंग्रेज़ी से हिंदी अनुवाद करनेवाला तंत्र ढूँढ निकाला है।राजभाषा नियमानुसार हर सरकारी कार्यालय को धारा 3(3) के अंतर्गत जारी काग़ज़ात जैसे संकल्प, साधारण आदेश, अधिसूचनाएँ, प्रेस विज्ञप्ति, निविदा प्रारूप आदि द्विभाषा में जारी करना अनिवार्य है। संसदीय राजभाषा निरीक्षण समिति द्वारा इन काग़ज़ातों का कड़ाई से निरीक्षण किया जाता है। लेकिन आमतौर हर कार्यालय से ऐसे सभी काग़ज़ात सिर्फ़ अंग्रेज़ी में जारी किए जाते हैं। अंग्रेज़ी में जारी आदेश पर लिखा होता है, Hindi version will follow! दुर्भाग्य है कि ऐसे आदेश बहुत कम समय पर हिंदी में जारी किए जाते हैं। हर कार्यालय की अपनी मजबूरी रहती है जैसे हिंदी अधिकारी या हिंदी अनुवादक पदों का न रहना, सरकारी कामकाज़ में हिंदी का अपर्याप्त ज्ञान, हिंदी टाइपिंग का अभाव आदि।सी डैक नोएडा के नैचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग विभाग ने ट्रांसलेशन सपोर्ट सिस्टम का सफल विकास किया है। ज्ञान भांडार अंग्रेज़ी भाषा में कैद रहेगा तो आम हिंदी जाननेवाला आदमी प्रतियोगिता में पिछड़ जाएगा। हिंदी अनुवादक की जटिल कार्यप्रणाली और टंकलेखन से अब आपको राहत मिल सकती है। समय मूल्यवान है। कम समय में महत्वपूर्ण सूचनाएँ भेजना ज़रूरी रहता है।सरकारी कार्यालय में राजभाषा हिंदी का पत्राचार बढ़ाना ज़रूरी है इसलिए मशीनी अनुवाद सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।सी-डैक नोएडा ने टी.स़ी.एस. (Translation Support System) सॉफ्टवेयर विकसित किया है। आवश्यकताएँ विंडो एक्स पी या विंडो 2000 जी यू आई सहायता सह कम से कम 64 एम बी रॅम/60 एम बी की जगह तथा पैंटियम आधारित प्रोसेसर की आवश्यकता है। ट्रांसलेशन सपोर्ट सिस्टम में निम्नलिखित खूबियाँ हैं-अनुवाद : टी. एस. एस. मेनू के ट्रांसलेशन पर क्लिक करने पर आप दो विंडोज(पैनल देख पाएँगे) इस में प्रयोक्ता के सामने अंग्रेज़ी और हिंदी अलग पैनेल दिखाई देंगे। बाईं और अंग्रेज़ी पैनल में फाइल, स्पेल चेक, ट्रांसलेट तथा 9 ट्रांसलेशन बटन होंगे। आप अंग्रेज़ी पाठ टाईप कर सकते हैं या आपके किसी फोल्डर से चुनकर रख सकते हैं। यह अंग्रेज़ी पाठ आप दाईं ओर की पैनल में हिंदी में अनुवाद के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। हिंदी अनुवाद आप किसी भी फ़ाईल में सेव आउटपुट बटन के द्वारा संग्रहित कर पाएँगे। हिंदी में अनुदित पाठ में कुछ नीले रंग का पाठ यह दर्शाता है कि इस पाठ में अनुवाद के कई विकल्प उपलब्ध है। इसमें सही अनुवाद को चुनना है। इसमें 9 बटन उपलब्ध हैं।1. फ़ाइल - इस बटन की सहायता से आपके कंप्यूटर स्थित किसी फ़ाइल को अनुवाद हेतु लिया जा सकता है।2. वर्तनी जांचक (Spell Checker) - बाईं ओर के पैनल में अंग्रेज़ी पाठ की वर्तनी जाँच की जा सकती है। अगर कोई शब्द उपलब्ध नहीं हो रहा है तो प्रयोगत: संबंधित शब्द की प्रविष्टि की जा सकती है। सजेस्ट, चेंज तथा इग्नोर द्वारा क्रमश: अनेक सुझाव, परिवर्तन तथा यथास्थिति बनाए रखने का विकल्प भी उपलब्ध है।3. अनुवाद - इस बटन पर क्लिक करते ही दाईं ओर की पैनल में हिंदी अनुवाद मिलना शुरू हो जाएगा। अनुवाद कार्य संपन्न होते समय पर्दे पर प्रोग्रेस बार दिखाई देगा।4. नो ट्रांसलेशन - अगर आप किसी अंग्रेज़ी पाठ का अनुवाद नहीं करना चाहते हो तो इस बटन द्वारा संबंधित पाठ को हायलाइट करके यथास्थित अंग्रेज़ी रख सकते हैं।5.सेव इन पुट - इस बटन द्वारा अंग्रेज़ी पाठ को वांछित स्थान पर सेव ऍज़ कर के रख सकते हैं।6. सेव आऊट पुट - इस बटन की सहायता से हिंदी में प्राप्त अनुवाद को आप किसी वांछित फ़ाइल में किसी भी जगह सेव ऍज करके रख सकते हैं।7. सिलेक्ट सेंटेंस - बहु विकल्प सुविधा के द्वारा आप किसी उचित वाक्य को चुन सकते हैं। इस बटन पर क्लिक करने पर एक विंडो में अनेक वाक्यों के विकल्प आपको प्राप्त हो जाएँगे। इसमें उचित वाक्य को हाइलाइट करके एडिटर में स्थानांतरित कर सकते हैं। इस मेन्यू में अन्य छ: बटन उपलब्ध हैं। जिसमें नेक्स्ट बटन, प्रीवियस बटन, वर्ड बटन, एक्सेप्ट बटन, एक्सेप्ट सेंटेंस तथा क्विट बटन उपलब्ध है।स्वीकृत वाक्य को हिंदी एडिटर के द्वारा वाक्य की रचना को कुछ जगह पर ठीक किया जा सकता है। इस एडिटर में सुशा फांट में टाइप किया जा सकता है। स्क्रीन पर सुशा की-बोर्ड-लेआउट ऑनलाइन उपलब्ध है। इस सॉफ्टवेअर में उपलब्ध शब्दकोश में प्रयोग करने वाला अपनी ओर से विशेष शब्द भी दर्ज़ कर सकता है। मशीन आधारित अनुवाद की इस सुविधा से राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्य के अनुसार हिंदी का उपयोग बढ़ाया जा सकता है।अधिक जानकारी के लिए श्री वी.एन. श़ुक्ला, निदेशक, नैचरल लैगवेज प्रोसेसिंग डिवीजन, सी-डैक नोएडा, सी-56/1 सेक्टर-62, नोएडा 201307 फ़ोन 0120-2402551 एक्स्टेंशन 418 पर संपर्क कर सकते हैं।ई मेल - vnshukla@cadacnoida.com24 अप्रैल २००५
लेखक - विजय प्रभाकर काम्बले

Sunday, April 20, 2008

अनुवाद की राजनीति ( Politics In Translation )

Prakash kamble
JNU Hindi Translation

अनुवाद की राजनीति
( Politics In Translation )


किसी विद्वान् का मानना है कि “मानव जन्मत: राजनीतिक प्राणी है।“ यह राजनीति कभी खुले रुप में दिखाई देती है तो कभी गुप्त रुप में। कभी हिंसक रुप में तो कभी अहिंसक रुप में। कभी मौखिक तो कभी लिखित रुप से। व्यक्ति स्वंम के फायदे के लिए राजनीति करता है, तो कभी उसे मजबूरी में राजनीति का सहारा लेना पडता है। कई विद्वान इसे एक ही सिक्के के दो पहलू के रुप में देखते हैं। जिससे किसी को फायदा होता है तो किसी को नुकसान आज समाज का काफी छोटा अंश राजनीति के घेरे से छूटा हुआ दिखाई देता है। व्यवसाय, शिक्षण, साहित्य, समाज व्यवस्था जैसे समाज के विश्वस्त क्षेत्रों में भी राजनीति का असर जैसे ही बढा राजनीति के जडों ने अनुवाद के क्षेत्र को भी अपने घेरे में ले लिया। जिसमें अनुवाद का निर्माण कर्ता “अनुवादक” सबसे पहले अनुवाद के राजनीति का शिकार हुआ।
अनुवाद कोई सजीव या निर्जीव प्राणी नहीं हैं। अनुवाद एक प्रक्रिया है। जिसका उपयोग एक व्यक्ति एक भाषा में व्यक्त विचारों को दूसरी भाषा में ले जाता है। इस प्रक्रिया में अनुवादक जान बूजकर पूर्ण ज्ञान के बावजूद अनुवाद को मूल अर्थ से दूर ले जाता है}। इस कूटनीतिक प्रक्रिय को अनुवाद की राजनीति कह सकते है। अनुवाद में यह क्रिया अनुवादक स्वंय करता है, या गलती से हो जती है। तो कई बार सामाजिक दबाव के कारण भी अनुवादक लक्ष्य पाठ के साथ खिलवाड करता है। साथ ही अन्य भाषिक पाठकों में मूल रचना के संदर्भ में भ्रांती निर्माण हो सकती है। अनुवाद की राजनीति का एक मूल उद्देश्य यह भी होता है कि अनुवाद के पाठकों में मूल रचना मे प्रति द्वेष निर्माण करना या अनुवाद करते समय निम्न क्षेत्रों में हेर-फेर करने की सम्भावना होती है।
१.भाषाशैली : - देशज, विदेशी, विशिष्ट जाति, स्थान के अनुसार भी भाषा की शैली बदलती हुई दिखाई देती है। अनुवादक जिस भाषा शैली को वरियता देगा उकी भाषा शैली वाले लोग अनुवाद से जुडेंगे। अनुवादक उन्हीं लोगों को जोडेगा जिसे वह जोडना चाहता है। या उसे कहा गया हो की किस शैली को अधिक वरियता देना है। जैसे :- पहले प्रेमचंद के कहानीयों का अनुवाद ठेठ या देहाती मराठी भाषा शैली में न करके साहित्यिक, शिक्षित समाज व्यवस्था की भाषा शैली में किया गया है।
२. मूल पाठ के कूख्य अंशोम् को छोडना : - या मूख्य अंशो का गलत अनुवाद करना। जैसे – दलित साहित्य के अनुवादों में कई अपशब्दों या गालियों को और वासनाधिन वर्णनों को हिंदी अनुवाद में कई जगह छोडा गया हैं। या उन्हें काट दिया गया हैं।
३.शब्द चयन : - शब्द एक खेल के साधन रुप वहीं व्यक्ति ले सकता है जिसके पास शब्दों का भंडार हो। जिसे प्रत्येक शब्द के अर्थ की संपूर्ण जानकारी हो। अनुवाद यह काम बखूबी कर सकता है। क्योंकि उसका काम शब्दों पर ही टिका हुआ है। उसे प्रत्येक शब्द का अर्थ जानना ही होता है। और यहीं से अनुवाद में शब्द चयन के राजनीति की प्रक्रिया भी शूरु होती है। किस शब्द के लिए अनुवाद करते समय दूसरे अर्थ वाल शब्द देना है या दो तीन शब्दों की जगह कहावत या लोकोक्ति का उपयोग करना है।
४. मूहावरे, कहावते, लोकोक्तियों का अर्थ बदल देना: - किसी भी मूहावरे, कहावतें, लोकोक्तियों के दो अर्थ होते है। एक तो सरल अर्थ होता हैं और दूसरा व्यंग्यार्थ या अस्पष्ट अर्थ जिसके शब्दों से अर्थ बदल क भिन्नार्थ निकलता है। अनुवाद को यह तय करना होता है कि दोनों में से किस अर्थ को लेना हैं अगर अनुवाद लेखक को जिस बात को कहना है उसी के आधार पर चलना हो तो वह ज्ञात अर्थ सही रुप में दे देता है अगर वह गलत अर्थ देता हैं तो वह अनुवाद की राजनीति कर रहा है।
५. सांस्कृतिक क्षेत्रों में भिन्नता निर्माण करना : - अनुवाद की राजनीति का सबसे प्रमुख अस्त्र सांस्कृतिक क्षेत्रों मे भिन्नता निर्माण करना यह मान सकते है। जिसमें मूल पाठ और अनूदित पाठ की संस्कृतिक में भिन्नता दिखाई जाती है। जिससे मूल पाठ और अनूदित पाठ के पाठकों पर इसका विपरित परिणाम दिखाई है। यह अनुवाद उन्हीं पाठकों को अधिक पसंद आयेगा जिसके सांस्कृतिक पक्ष अनुवाद से जुडते हो। अनुवादक यह कार्य कई बार अनजाने में भी करता हैं।
६.भाषाई स्तर में भिन्नता निर्माण करना : - भाषाई स्तर का उपयोग अधिकतर संप्रेषण के रुप में होता है। दो व्यक्तियों के बीच में किस स्तर में संप्रेषण हुआ उस संप्रेषण का अनुवाद किस भाषा स्तर में अनुवादक करना चाहता है या करता है उससे दो व्यक्तियों के वीच के सामाजिक सतर एवं आर्थिक सतर की पहचान होगी।
७.संकेत स्थलों में भिन्नता दिखाना : - संकेत स्थल भषा एवं संस्कृति के द्योतक होते है जिससे दो भाशाओं एवं संस्कृति की पहचान होती है अनुवादक को ऎसे संकेतों का अनुवाद नहीं करना चाहिए। या करें तो दोनों की कोटियाँ एवं क्षेत्र समान हो। अगर वह एसा नहीं करता तो जरुर वह कुछ और करने की सोच रहा है।
८.नाम, सर्वनाअम, और क्रिया रुपों में भिन्नता दिखाना।
९. व्याकरणिक शब्दों में भिन्नता दिखाने से भी अनुवाद में भिन्नता निर्माण होती है।
१०.वैचारिक (विचार) के स्तर में भिन्नता दिखाना।
११.वर्तमान काल, भविष्य काल और भूतकाल के वाक्यों में जान बूजकर भिनाता
निर्माण करना।
१२.शब्दों और वाक्यों के लिंगों मे परिवर्तन करना। ( जैसे – स्त्री लिंग का
पुलिंग करना)
अनुवाद के समय जान बुझकर बदलाव करना और पाठक को मूल पाठ के लक्ष्य से दूसरी ओर ले जाना अनुवाद की राजनीती का प्रमूख लक्ष्य होता है। जिसे पाठक तभी समझ पायेगा जब वह मूल पाठ और अनूदित पाठ को पढेगा। यह कार्य एक अनुवादक दूसरे अनुवादक अनुवाद पढकर। अनुवाद की राजनीति का पोल खोल सकता है। सामान्य पाठक यहीं समझता हैं कि अनुवादक ने अनुवाद सही रुप में नही किया। जिसके कारन वह बाकी अनुवादों को भी गलत या अनुवाद निम्न स्तर के होते हैं। यह भावना अपने मन में बना लेता है। अगर अनुवाद अनुवाद की राजनीति करने में सफल होता है, तो पाठक के मन में मूल पाठ के प्रति द्वेश निर्माण हो सकता है। जिससे मूल रचना के प्रति समाज में असंमजस की स्तिथि निर्माण हो जाती है।
अनुवाद में व्यवसाय के रुप में किया जाने वाला अनुवाद या जल्द बाजी में किए जाने वाले अनुवादओं में हुए भूलों को हम माफ भी कर सकते है या ऎसे अनुवाद भूलों अथवा अज्ञान का नमूना पेश करते है। लेकिन सोच समझकर की गई भूलों को कैसे सुधारे। जो पाठ अनुदित होकर प्रकाशित हो जाता है उसके बाद वह पाठ अनुवादक का नहीं रह पाता और उसे फिर से उस पाठ को प्रकाशित करने में कई वर्षों तक इंतजार करना पड सकता है। कई अनुवादक मूल पाठ का अनुवाद इसी लिए करते है कि अनुवाद से कुछ धन समाया जाए। लेकिन कुछ अच्छे अनुवादक पैसे कम मिलने वाले है इस सोच से भी अनुवाद ठिक से नहीं करते। इस क्रिया में प्रकाशक भी कई बार शामिल होते हैं। वे अनुवादक पर दबाव डालते हैं कि निश्चित समय, और कम से कम पृष्ठों में अनुवाद होना चाहिए ? अनुवाद के लिए इतने ही रुपए मिलेंगे ? इन सवालों के कारण भी अनुवादक अनुवाद करने से पुर्व कुछ सोचकर ही अनुवाद हाथ में लेता है। अनुवादक केवल गलत अनुवाद करने के लिए या अनुवाद में हेर-फेर करके ही राजनीति नहीं करता तो वह किसी समाज, व्यक्ति, या लेखक की प्रतिष्ठा बढाने के लिए या घाटाने के लिए राजनीति कर सकता है।
अब अनुवाद की ओर देखा जाए तो आज अनुवाद उस भूमिका में नहीं रहा जिसे केवल शब्द से शब्द अनुवाद की प्रक्रिया में बांध कर रहना पडे। आज कई एसे अनुवादक विद्वान है जो अनुवाद में अनुवाद की राजनीति का मंत्र अपनाते है। यह क्रिया या खेल सभी अनुवादकों या अनुवाद पहली बार कार्य कर रहें अनुवादक नहीं कर सकतें। यह कार्य एक कुशल या अनुभव पूर्ण अनुवादक ही कर सकता है।

Friday, April 18, 2008

अनुवाद संबंधित पुस्तकों की सूची


अनुवाद संबंधित पुस्तकों की सूची


Prakash Kamble
JNU – Hindi Translation
हिंदी अनुवाद के लिए कई हिंदी के विद्वानों ने हिंदी अनुवाद के सिद्धांत पर एवं साहित्यिक अनुवाद पर कई किताबों को प्रकाशित किया है। जिसका उपयोग शैक्षणिक स्तर पर तो किया जाता ही हैं साथ ही कार्यालयों के लिए भी यह किताबें अत्यंत उपयोगी सिध्द हो रहीं है। जहाँ तक हिदी में मशीनी अनुवाद के किताबों की बात हैं। इनकी संख्या काफी कम है या कहा जाए तो नहीं के बराबर हैं। मशीनी अनुवाद में कार्य कर रहें भारतीय विद्वान भी अपनी किताब अधिकतर अंग्रेजी में ही लिखते हैं। इसका एक कारण किताब की यूनिर्व्हसलता कों कायम रखने के लिए ही अधिकतर विद्वान अंग्रेजी में अपनी किताब प्रकाशित करते हैं। लेकिन कुछ किताबों को हम हिंदी में देखते हैं। जिसकों हम निम्न रुप से हम देख सकते हैं।
१. अंग्रेजि – हिंदी अनुवाद व्याकरण
- सूरजभान सिंह
२. कंप्यूटर अनुवाद (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और अनुवाद)
- भारतीय अनुवाद परिषद की अनुवाद पत्रिका
मशीनी अनुवाद विशेषांक
३.Natural language processing
- Akshar bharati
१. अनुवाद कला सिध्दांत और प्रयोग
- कैलाश चंद्र भाटिया
२. अनुवाद सिध्दांत की रुपरेखा
- सूरेश कुमार
३. संस्कृत अनुवाद व्याकरण
- शिवाधार सिंह
४. अनुवाद शिल्प समकालिन संदर्भ
- कुसुम अग्रवाल
५. अनुवाद शतक विशेषांक ( भाग - १ )
६. अनुवाद शतक विशेषांक ( भाग - २ )
७. अनुवाद भाषाएं समस्याएं
- डॉ.विश्वनाथ अय्यर
८. राजभाषा हिंदी और अनुवाद
९. प्रयोजन मूलक हिंदी और अनुवाद
१०. मशीनी अनुवाद
- वृषभ प्रसाद जैन
११. अनुवाद सिध्दांत
- डॉ.भोलानाथ तिवारी
१.Computer Aided Translation Technology
- Lynne Bowker
२.Translation and Understanding
- Shilendra Kumar shing
कुछ अनुवाद संबंधित पत्र-पत्रिकाएं
१. अनुवाद शतक
- भारतीय अनुवाद परिषद
२. Translationtoday
३. अनुवाद
४. भाषा
५. Biblio
६. Internation Translation

समय